यह ख़बर 10 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

पीएम ने कुपोषण को 'राष्ट्रीय शर्म' बताया

खास बातें

  • कुपोषण पर पहली सिटीजंस रिपोर्ट जारी करके हुए प्रधानमंत्री ने कहा है कि कुपोषण से सबसे ज्यादा प्रभावित 200 जिलों में सरकार एक बड़ी योजना शुरू करेगी।
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कुपोषण की समस्या को राष्ट्रीय शर्म बताया है। कुपोषण पर पहली सिटीजंस रिपोर्ट जारी करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा है कि कुपोषण से सबसे ज्यादा प्रभावित 200 जिलों में सरकार एक बड़ी योजना शुरू करेगी।

इस रिपोर्ट के मुताबिक बच्चों के कुपोषण के मामले में यूपी सबसे ऊपर है। कुपोषण से सबसे ज्यादा प्रभावित 100 जिलों में से 41 अकेले यूपी के हैं। इन जिलों के 50 फीसदी बच्चे कुपोषण के शिकार हैं तो 70 फीसदी बच्चे अपनी उम्र के हिसाब से कम लंबाई के हैं। इस मामले में बिहार, उड़ीसा, राजस्थान, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की स्थिति भी अच्छी नहीं है। जनसंख्या नियंत्रण और कुपोषण पर इस रिपोर्ट को तैयार करने में सभी दलों के युवा सांसदों के संसदीय फोरम की सक्रिय भूमिका रही।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com