कार्यकाल पूरा होने से दो साल पहले ही LIC के चेयरमैन एसके रॉय ने दिया इस्तीफा

कार्यकाल पूरा होने से दो साल पहले ही LIC के चेयरमैन एसके रॉय ने दिया इस्तीफा

एसके रॉय की फाइल तस्वीर

खास बातें

  • एसके रॉय जून, 2013 में बने थे एलआईसी के चेयरमैन
  • अचानक इस्तीफा देने के कारणों का अभी पता नहीं
  • कुछ महीने पहले भी उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की थी
नई दिल्ली:

सार्वजनिक क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी एलआईसी के चेयरमैन एसके रॉय ने पांच साल का कार्यकाल पूरा होने से करीब दो साल पहले इस्तीफा दे दिया। उनकी नियुक्ति पहले की यूपीए सरकार ने की थी। रॉय 1981 से एलआईसी से जुड़े थे और उन्होंने जून, 2013 में चेयरमैन का पदभार संभाला था।

सूत्रों के अनुसार रॉय ने आधिकारिक रूप से अपना इस्तीफा दे दिया है और वित्त मंत्रालय इसे स्वीकार करने के लिए मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति के पास भेजेगा। हालांकि उनके अचानक इस्तीफा देने के कारणों का पता नहीं चला है।

सूत्रों के अनुसार उन्होंने कुछ महीने पहले इसी प्रकार का अनुरोध किया था, लेकिन वित्त मंत्रालय ने उनसे इस पर दोबारा विचार करने को कहा था। सूत्रों ने कहा कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति से मंजूरी के बाद वित्त मंत्रालय नए चेयरमैन के लिए खोज प्रक्रिया शुरू करेगा।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com