खास बातें
- सिब्बल ने चेतावनी दी कि यदि कंपनियों ने मुनाफे की मंशा और राष्ट्रीय हित के बीच तालमेल नहीं बिठाया तो दूरसंचार उद्योग की वृद्धि प्रभावित होगी।
New Delhi: दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने चेतावनी दी कि यदि कंपनियों ने मुनाफे की मंशा और राष्ट्रीय हित के बीच तालमेल नहीं बिठाया तो दूरसंचार उद्योग की वृद्धि प्रभावित हो सकती और इस क्षेत्र का नियमों का शिकंजा कड़ा हो सकता है। सिब्बल ने दूरसंचार नियामक ट्राई द्वारा नियामकीय व्यवस्था पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में कहा, यदि राष्ट्रीय हित की जगह हो और आप सिर्फ मुनाफे के लिए खड़े हो तो बात नहीं बनेगी। यदि वृद्धि से देश को फायदा नहीं होगा तो नियम बनाने होंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि मौजूदा सुविधाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए नियमन की जरूरत है लेकिन ज्यादा नियमन से वृद्धि प्रभावित होगी। सिब्बल ने कहा, यह अति नियमन का माहौल बता है तो आप वृद्धि दर्ज नहीं कर सकेंगे। यदि नियमन कम होता है तो दुरुपयोग होगा। इसलिए एक उत्कृष्ट स्तर पर पहुंचना चुनौती है। इसी तरह मंत्री ने दूरसंचार कंपनियों से यह भी कहा कि वे एक-दूसरे के साथ गठजोड़ करें और उन्होंने विभिन्न कंपनियों के बीच स्पेक्ट्रम के बंटवारे का पक्ष लिया। मंत्री ने कहा, यह मौका उद्योग के मजबूत करने का है। एक सर्कल में 12-13 सेवा प्रदाता रखना हमारे लिए संभव नहीं है। मुझे लगता हे कि स्पेक्ट्रम एक-दूसरे साथ बांटा जा सकता है और मुझे लगता कि इसके लिए अतिनियमन की जरूरत है।