खास बातें
- पिछले साल हुई परमाणु दुर्घटना के बाद अधिकांश परमाणु बिजली घरों के बंद रहने की वजह से बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए ईंधन आयात बढ़ने की वजह से जापान का व्यापार घाटा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।
टोक्यो: पिछले साल हुई परमाणु दुर्घटना के बाद अधिकांश परमाणु बिजली घरों के बंद रहने की वजह से बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए ईंधन आयात बढ़ने की वजह से जापान का व्यापार घाटा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। जापान के वित्त मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी में व्यापार घाटा बढ़कर 18.5 अरब डॉलर हो गया जो कि 1979 के बाद सर्वाधिक है।
जनवरी के दौरान जापान का निर्यात सेमीकंडक्टर और दूसरे इलेक्ट्रानिक उपकरणों के निर्यात मंद पड़ने की वजह से 9.3 प्रतिशत लुढ़कर 4,510 अरब येन रह गया। इसके अलावा जापान के निर्यातकों को येन में आई मजबूती से निपटना पड़ रहा है। इसकी वजह से उनका उत्पाद विदेशों में महंगा हो जा रहा है और आय भी प्रभावित हो रहा है। आलोच्य अवधि के दौरान जापान का आयात 9.8 प्रतिशत बढ़कर 5,985 अरब येन हो गया।