यह ख़बर 04 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

जापानी शेयर बाजारों में मजबूती

खास बातें

  • अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते शुरुआती कारोबार में जापानी शेयर बाजारों में बढ़त का रुख रहा।
टोक्यो:

अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में जापानी शेयर बाजारों में बढ़त का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक निक्केई 225 कुल 165.35 अंक बढ़कर 10,751.37 अंक पर पुहंच गया वहीं टोपिक्स सूचकांक में 11.33 अंक की तेजी दर्ज की गई। प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले येन की कीमत में गिरावट के चलते निर्यात आधारित कम्पनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई। अमेरिका में बेरोजगारों की संख्या घटने के चलते अमेरिकी शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी दर्ज की गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com