यह ख़बर 25 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

वॉल मार्ट की लॉबिंग गतिविधियों की जांच को मंजूरी

खास बातें

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वॉल मार्ट के बारे में मीडिया की खबरों पर जांच के लिए गुरुवार को एक सदस्यीय समिति के गठन को मंजूरी दी।
नई दिल्ली:

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वॉल मार्ट के बारे में मीडिया की खबरों पर जांच के लिए गुरुवार को एक सदस्यीय समिति के गठन को मंजूरी दी। समिति तीन महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।

समिति इन तथ्यों की जांच करेगी-वॉल मार्ट द्वारा लॉबिंग गतिविधियां चलाने संबंधी अमेरिकी सीनेट में खुलासे के बारे में हाल में आई मीडिया रिपोर्ट की जांच, वॉल मार्ट ने भारतीय कानून का उल्लंघन करते हुए भारत में क्या गतिविधियां की और कोई अन्य मामला जो प्रासंगिक या इनसे जुड़ा हो।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com