यह ख़बर 04 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

ब्याज दरों में धीरे-धीरे कटौती करे रिजर्व बैंक : कामत

खास बातें

  • कामत ने एक साक्षात्कार में कहा, मुझे नहीं लगता कि हम ऊंची ब्याज दरों को एक साथ नीचे ला सकते हैं। हमें यह काम धीरे-धीरे करना होगा।
नई दिल्ली:

आईसीआईसीआई बैंक के चेयरमैन केवी कामत ने कहा है कि आर्थिक वृद्धि को रफ्तार देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक को ब्याज दरों में धीरे-धीरे कटौती करनी चाहिए।

कामत ने एक टीवी चैनल साथ साक्षात्कार में कहा, मुझे नहीं लगता कि हम ऊंची ब्याज दरों को एक साथ नीचे ला सकते हैं। हमें यह काम धीरे-धीरे करना होगा। इससे खुदरा मांग बढ़ेगी, जहां से वृद्धि का काफी बड़ा हिस्सा हासिल होता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा कि एक चीज जो बड़े हिस्से के लिए जिम्मदार है वह है ब्याज दरें। आज जो ब्याज दरें हैं वह आम आदमी को चोट पहुंचा रही है। यही वजह है जो कमजोर मांग में तब्दील हो रही है। इससे कंपनियों पर दबाव पड़ रहा है। हालांकि, रिजर्व बैंक के गवर्नर मुद्रास्फीतिक दबाव पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। यही वजह है कि पिछले माह की मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया।