यह ख़बर 31 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

इंफोसिस का भंडाफोड़ करने वाले को मिल सकता है 80 लाख डॉलर

न्यूयॉर्क:

इंफोसिस के उस पूर्व अमेरिकी कर्मचारी को कंपनी के खिलाफ व्हिसलब्लोअर की भूमिका निभाने के लिए 50 लाख से 80 लाख डॉलर की राशि मिलेगी।

कंपनी ने वीजा कानून के तहत धोखाधड़ी के अभियोग के निस्तारण के लिए अमेरिकी अभियोजकों के साथ 3.4 करोड़ डॉलर के भुगतान का समझौता किया है। कंपनी के खिलाफ भंडाफोड़ करने वाले पूर्व कर्मचारी जैक पामर को 50 से 80 लाख डॉलर इसी राशि से चुकाए जाएंगे।

उसके भंडाफोड करने के बाद ही अमेरिका के सरकारी वकीलों ने टेक्सास की एक अदालत में कंपनी के खिलाफ मामला दायर किया था। आव्रजन धोखाधड़ी के मामले में आरोपों के निपटान से जुड़े अब तक के सबसे बड़े मामलों में से एक में बेंगलुरु की इंफोसिस टेक्सास में सरकारी वकीलों द्वारा दावों के निपटान के लिए उक्त राशि के भुगतान पर सहमति जताई है। इंफोसिस अगले 30 दिन में इस राशि का भुगतान करेगी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com