यह ख़बर 14 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

जनवरी में महंगाई दर घटकर 6.55 फीसदी हुई

खास बातें

  • महंगाई दर के अनुमान से बेहतर रहने के कारण भारतीय रिजर्व बैंक और नीति निर्माता राहत की सांस ले सकते हैं।
नई दिल्ली:

पिछले माह देश की वार्षिक महंगाई दर घटकर 6.55 फीसदी हो गई जो पिछले 26 माह का निम्नतम स्तर है। महंगाई दर के अनुमान से बेहतर रहने के कारण भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और नीति निर्माता राहत की सांस ले सकते हैं। जनवरी में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर 7.47 फीसदी रही।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन अवधि में प्राथमिक वस्तुओं का सूचकांक 2.25 फीसदी बढ़ा जबकि खाद्यान्न सूचकांक में 0.52 फीसदी की नकारात्मक वृद्धि हुई। थोक मूल्य सूचकांक में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी वाला विनिर्मित वस्तुओं का सूचकांक 6.49 फीसदी की दर से बढ़ा जबकि ईंधन सूचकांक में 14.21 फीसदी की वृद्धि हुई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आरबीआई ने मार्च तक महंगाई दर के सात फीसदी के स्तर तक पहुंचने का अनुमान लगाया था। रिजर्व बैंक ने कहा था कि वह प्रमुख दरों में कटौती से पहले महंगाई दर के कम होने का इंतजार करेगा।