यह ख़बर 01 अप्रैल, 2012 को प्रकाशित हुई थी

आज से नए वित्त वर्ष के साथ बढ़ गई महंगाई

खास बातें

  • आज से नया वित्त वर्ष शुरू हो रहा है और इसी के साथ ही आज से महंगाई भी बढ़ गई। आम बजट में रोजमर्रा की ज़िंदगी से जुड़ी कई सेवाओं पर बढ़े सर्विस टैक्स का बोझ लोगों अब उठाना पड़ेगा। सरकार ने सर्विस टैक्स को 10 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया है।
नई दिल्ली:

आज से नया वित्त वर्ष शुरू हो रहा है और इसी के साथ ही आज से महंगाई भी बढ़ गई। आम बजट में रोजमर्रा की ज़िंदगी से जुड़ी कई सेवाओं पर बढ़े सर्विस टैक्स का बोझ लोगों अब उठाना पड़ेगा। सरकार ने सर्विस टैक्स को 10 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया है।

सर्विस टैक्स बढ़ने की वजह से होटल में ठहरना रेस्तरां में खाना महंगा हो गाया है। इसके अलावा बिजली, पानी, मोबाइल, केबल, इंटरनेट से लेकर सब कुछ महंगा हो गया है। गृहणियों के रसोई का बजट भी बढ़ गया है।

एक्साइज़ और कस्टम डूटी बढ़ने की वजह से विदेशी गाड़ियां के दाम बढ़ गए हैं। इसके अलावा एक्साइज़ डूटी में इज़ाफे के चलते सोने के जेवरात भी महंगे हो गए हैं। जिसका विरोध सर्राफा व्यापारी कर रहे हैं।

कार इंश्योरेंस के रेट्स में बढोतरी की गई है। थर्ड पार्टी मोटर प्रीमियम चार्ज 5 से 20 फीसदी तक बढ़ा है। थर्ड पार्टी प्रीमियम की बढ़ी हुई दरों के प्रीमियम के साथ−साथ ग्राहकों को दो 12 फीसदी सर्विस टैक्स भी चुकाना होगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस वित्त वर्ष से आयकर में छूट की सीमा दो लाख रुपये कर दी गई है। 5 से 10 लाख रुपये तक आमदनी वालों को 20 फीसदी ही टैक्स देना होगा। पहले यह सीमा 5 से 8 लाख रुपये थी।