यह ख़बर 24 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मौद्रिक नीति निर्धारण में मुद्रास्फीति आधार : रिजर्व बैंक

खास बातें

  • रिजर्व बैंक ने कहा कि मॉनसून कमजोर रहने की आशंका के मद्देनजर मुद्रास्फीति अभी भी मौद्रिक नीति निर्धारण का आधार बनी हुई है।
मुंबई:

रिजर्व बैंक ने कहा कि मॉनसून कमजोर रहने की आशंका के मद्देनजर मुद्रास्फीति अभी भी मौद्रिक नीति निर्धारण का आधार बनी हुई है। मॉनसून कमजोर रहने के कारण कीमत वृद्धि की आशंका है।

रिजर्व बैंक वित्त वर्ष 2011-12 की सालाना रिपोर्ट में कहा है, मुद्रास्फीति अभी भी मौद्रिक नीति निर्धारण का आधार बनी हुई है। इसका प्रमुख कारण कमजोर मॉनसून है। इसके अलावा लागत बढ़ने के कारण न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि तथा वित्त वर्ष 2012-13 की पहली तिमाही में रुपये की विनिमय दर में गिरावट है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com