खास बातें
- भारत में पिछले पांच साल में प्रति व्यक्ति दालों की उपलब्धता 52 प्रतिशत घटकर 31.6 ग्राम प्रति दिन पर आ गई है।
नई दिल्ली: भारत में पिछले पांच साल में प्रति व्यक्ति दालों की उपलब्धता 52 प्रतिशत घटकर 31.6 ग्राम प्रति दिन पर आ गई है। पिछले एक दशक में आबादी बढ़ने और उत्पादन स्थिर रहने की वजह से दालों की उपलब्धता घटी है। कृषि राज्यमंत्री हरीश रावत ने पिछले सप्ताह राज्यसभा को बताया कि वर्ष 1960 में प्रति व्यक्ति दालों की उपलब्धता 65.5 ग्राम प्रतिदिन थी। रावत ने कहा, प्रति व्यक्ति उपलब्धता में उतार.चढ़ाव की मुख्य वजह मौसम में बदलाव, प्रतिस्पर्धी फसलों पर अच्छा रिटर्न, बढ़ती आबादी आदि के चलते उत्पादन में घटबढ़ होना है।' कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक दशक में 2002-03 को छोड़ दें तो दालों का उत्पादन 1.3 से 1.5 करोड़ टन के स्तर पर लगभग स्थिर रहा। 2002-03 में दालों का उत्पादन घटकर 1.11 करोड़ टन पर आ गया था। हालांकि, 2010-11 फसल वर्ष (जुलाई-जून) में दालों का उत्पादन 23 प्रतिशत तक बढ़कर 1.80 करोड़ टन के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया।