यह ख़बर 18 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

भारत में इंटरनेट सामग्री की सेंसरशिप 49 फीसद बढ़ी : गूगल

खास बातें

  • इंटरनेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी गूगल ने आनलाईन सामग्री की सेंसरशिप में 49 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के अनुसार विश्व भर में यह प्रवृत्ति बढ़ रही है और पश्चिमी लोकतांत्रिक देश भी इसमें शामिल हैं।
नई दिल्ली:

इंटरनेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी गूगल ने आनलाईन सामग्री की सेंसरशिप में 49 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के अनुसार विश्व भर में यह प्रवृत्ति बढ़ रही है और पश्चिमी लोकतांत्रिक देश भी इसमें शामिल हैं।

गूगल इंक ने कहा कि उसे पिछले साल की दूसरी छमाही में विश्वभर की सरकारों से 1,000 से अधिक आवेदन मिले हैं जिसमें यूट्यूब के विभिन्न वीडियो और सर्च सूची हटाने की मांग थी। कंपनी ने इनमें से 500 से अधिक आवेदनों को स्वीकार किया।

इंटरनेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ने कहा कि इन आवेदनों में राजनैतिक टिप्पणियों से सबंधित विषय ज्यादा थे। गूगल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा ‘‘विभिन्न देशों की सरकारी एजेंसियां इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों द्वारा नेट पर पेश राजनैतिक सामग्रियों को हटाने के लिए आवेदन करती हैं।’’

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उसने कहा कि भारत में इंटरनेट सामग्री हटाने के संबंध में गूगल को मिले आवेदनों की संख्या में पिछले साल की दूसरी छमाही में पहली छमाही के मुकाबले 49 फीसद की बढ़ोतरी हुई। हालांकि कंपनी द्वारा रविवार को जारी पारदर्शिता रपट में यह नहीं बताया गया कि भारत में उसे कितने आवेदन मिले।