रघुराम राजन मुद्दे पर अमर्त्य सेन ने कहा : भारत एक दक्ष आर्थिक विचारक खो रहा है

रघुराम राजन मुद्दे पर अमर्त्य सेन ने कहा : भारत एक दक्ष आर्थिक विचारक खो रहा है

अमर्त्‍य सेन का फाइल फोटो...

नई दिल्‍ली:

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन के दूसरे कार्यकाल का आग्रह ना करने के फैसले को देश के लिए 'दुखद' बताते हुए कहा कि भारत दुनिया के सबसे दक्ष आर्थिक विचारकों में से एक खो रहा है।

सेन ने एक निजी टीवी चैनल से कहा, 'हम दुनिया के सबसे दक्ष आर्थिक विचारकों में से एक खो रहे हैं। यह देश के लिए और देश की सरकार के लिए भी दुखद है। आरबीआई एक पूर्ण स्वायत्त संस्थान नहीं है।'

सेन ने राजन पर कई मौकों पर हमला करने वाले भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी की तरफ साफ इशारा करते हुए कहा, 'मैं समझता हूं, मैंने तो नहीं देखा, लेकिन किसी ने मुझे बताया कि यह सच है कि सत्तारूढ़ दल के कुछ सदस्य रघुराम राजन पर कटाक्ष करते रहे हैं। यह निश्चित तौर पर दुर्भाग्यपूर्ण है।'

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com