RBIके गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की द्विमासिक बैठक के नतीजे की घोषणा की.नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा (MPC) पेश करते हुए कहा कि भारत दुनिया दुनिया का नया विकास इंजन बनने के लिए तैयार है. एमपीसी मुद्रास्फीति (Inflation) को लेकर जरूरत के अनुसार कदम उठाएगी.आरबीआई ने जोखिमों को समान रूप से संतुलित करते हुए चालू वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर का अनुमान(GDP Growth Rate) 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है.मौद्रिक नीति समीक्षा (MPC) की बैठक के नतीजे की घोषणा करते हुए आरबीआई के गवर्नर ने कहा कि 29 सितंबर को भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 586.9 बिलियन डॉलर था.आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, सितंबर में मुद्रास्फीति कम होने की संभावना है. केंद्रीय बैंक ने 2023-24 के लिए खुदरा मुद्रास्फीति 5.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है. खुदरा मुद्रास्फीति अगले वर्ष 6.8 प्रतिशत के मौजूदा स्तर से घटकर 5.2 प्रतिशत हो जायेगी. हमारा मुद्रास्फीति लक्ष्य 4 प्रतिशत है, 2 से 6 प्रतिशत नहीं. हम मुद्रास्फीति के बढ़ते लक्ष्य के प्रति सतर्क हैं.आरबीआई गवर्नर ने बैंकिंग सिस्टम को लेकर कहा कि संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार के साथ भारतीय बैंकिंग प्रणाली मजबूत बनी हुई है.आरबीआई ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए बुलेट भुगतान योजना (Bullet Payment Scheme) के तहत गोल्ड लोन (Gold Loan) को दोगुना कर 4 रुपये लाख करने का निर्णय लिया है.Listen to the latest songs, only on JioSaavn.comटिप्पणियांअलविदा 2023 : भारतीय शेयर बाजार में क्यों आया जबरदस्त उछाल?अलविदा 2023 : भारतीय शेयर बाजार में क्यों आया जबरदस्त उछाल?अन्य खबरेंअतीक की मौत के 3 साल बाद भी परिवार के पास कहां से आ रहा पैसा, कैसे चल रहे शौक-मौज? जांच में खुला राजभोपाल से 7 घंटे में आगरा, यूपी-एमपी को जोड़ेगा ये एक्सप्रेसवे, सागर, विदिशा, महोबा तक हाईस्पीड कनेक्टिविटीBSNL का धमाकेदार ऑफर! केवल 1 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा, Jio-Airtel के छूटे पसीने!ग्रामीण डाक जीवन बीमा के नियमों में बड़ा बदलाव, स्वतंत्रता दिवस पर India Post ने दिया तोहफालोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को नोटिस, अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर 28 अगस्त तक मांगा जवाब