यह ख़बर 23 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

भारत, चीन के लोगों को खूब भा रहा है सिंगापुर

खास बातें

  • भारत और चीन से सिंगापुर जाने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी से चांगी हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले यात्रियों की तादाद इस साल पहली छमाही में 11.6 प्रतिशत बढ़कर कुल 2.5 करोड़ हो गई।
सिंगापुर:

भारत और चीन से सिंगापुर जाने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी से चांगी हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले यात्रियों की तादाद इस साल पहली छमाही में 11.6 प्रतिशत बढ़कर कुल 2.5 करोड़ हो गई।

चांगी एयरपोर्ट ग्रुप के मुताबिक चांगी हवाई अड्डा भारत के 11 गंतव्यों और चीन के 25 नगरों से जुड़ा हुआ है। दक्षिण पूर्व एशिया से इन दो उभरते देशों को जोड़ने के मामले में चांगी हवाई अड्डा पहले पायदान पर है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

समूह के मुताबिक आलोच्य अवधि में सिंगापुर-चीन और सिंगापुर-भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या मे पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले क्रमश: 20 प्रतिशत और 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह चांगी के चीन और भारत के साथ बढ़ते जुड़ाव को दर्शाता है।