यह ख़बर 25 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

आर्थिक संकट से बचने के लिए विकास की गति को बरकरार रखें देश : IMF

खास बातें

  • अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की अध्यक्ष क्रिस्टीन लॉगार्ड ने दुनियाभर के देशों से वैश्विक अर्थव्यवस्था की गति को बरकरार रखने के लिए कहा और कहा कि ऐसा न करने पर हम दूसरे संकट से घिर सकते हैं।
दावोस:

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की अध्यक्ष क्रिस्टीन लॉगार्ड ने दुनियाभर के देशों से वैश्विक अर्थव्यवस्था की गति को बरकरार रखने के लिए कहा और कहा कि ऐसा न करने पर हम दूसरे संकट से घिर सकते हैं।

उन्होंने कहा, अर्थव्यवस्था की गति को बरकरार रखिए, हमें रुकना नहीं चाहिए। यह पूछे जाने पर कि क्या इस तरह के संकेत मिल रहे हैं कि देशों के बीच सहयोग टूटने जा रहा है, उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मुद्रा के लिहाज से साथ काम करना हमेशा से अधिक प्रभावशाली रहा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com