यह ख़बर 24 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

2013 में 6,50,000 कारें बेचेगी ह्यूंडई मोटर इंडिया

खास बातें

  • ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने 2013 में 6,50,000 कारें बेचने का लक्ष्य रखा है। दक्षिण कोरिया की ह्यूंडई मोटर कंपनी की इस भारतीय सहायक कंपनी ने 2012 में 6,41,000 कारें बेची थीं।
चेन्नई:

ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने 2013 में 6,50,000 कारें बेचने का लक्ष्य रखा है। दक्षिण कोरिया की ह्यूंडई मोटर कंपनी की इस भारतीय सहायक कंपनी ने 2012 में 6,41,000 कारें बेची थीं।

कम्पनी ने इस साल के आखिर तक अपने 30 करोड़ डॉलर के फ्लेक्सिबल इंजन संयंत्र शुरू करने और नए मॉडल लॉन्च करने की भी उम्मीद जताई। इस सयंत्र में डीजल और पेट्रोल इंजनों का निर्माण किया जा सकता है।

बुधवार को कुछ चुने हुए संवाददाताओं से प्रबंध निदेशक बो शिन सिओ ने कहा, 2013 में हमारा 6,50,000 वाहन बेचने का लक्ष्य है, जिसमें से 4,10,000 घरेलू बाजारों में बेचे जाएंगे और शेष का निर्यात किया जाएगा। पिछले साल हमारी कुल बिक्री 6,41,000 रही थी, जिसमें से 3,91,000 वाहन घरेलू बाजार में बिके थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उनके मुताबिक कंपनी का प्रस्तावित फ्लेक्सिबल इंजन संयंत्र इस साल के आखिर तक बन कर तैयार हो जाना चाहिए, जिसकी उत्पादन क्षमता तीन लाख इकाई है। सिओ ने यह भी कहा कि कंपनी इस साल नए मॉडल भी लॉन्च करेगी।