यह ख़बर 22 जून, 2013 को प्रकाशित हुई थी

छोटे शहरों में मकानों की कीमतें हवा में : दीपक पारेख

खास बातें

  • एचडीएफसी बैंक के प्रमुख दीपक पारेख ने कहा है कि भारत में छोटे शहरों समेत हर जगह मकान की कीमतें हवा में हैं और जमीन-जायदाद का कारोबार कर रही कंपनियों को बढ़-चढ़कर ऋण देना खतरे से खाली नहीं है।
नई दिल्ली:

एचडीएफसी बैंक के प्रमुख दीपक पारेख ने कहा है कि भारत में छोटे शहरों समेत हर जगह मकान की कीमतें हवा में हैं और जमीन-जायदाद का कारोबार कर रही कंपनियों को बढ़-चढ़कर ऋण देना खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने बिल्डरों को भी विलासिता वाले मकान के बजाय मुनासिब दाम के मकान मकानों के कारोबार पर ध्यान देने की सलाह दी है।

पारेख ने कहा कि डेवलपरों को आक्रामक ढंग से ऋण देना खतरनाक चीज है। उन्होंने मकान खरीदारों को प्रॉपर्टी डेवलपरों की ‘वास्तविकता से कहीं अधिक अच्छी’ पेशकशों पर सतर्क रहने को कहा। उन्होंने मकान खरीदारों को चेताया कि वे ऐसी स्कीमों से सचेत रहें जिसमें बिल्डर ऋणों पर ब्याज भुगतान करने का दावा करते हैं।

प्रख्यात बैंकर ने वित्त सुविधा देने वाली कंपनियों को अनूठे एवं आक्रामक ऋणों की पेशकश करने से दूरी बनाने को कहा। इनमें ऋणों में लुभावनी ब्याज दर की पेशकश की जाती है और धीरे-धीरे ये दरें बढ़ती जाती हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पिछले कुछ वर्षों में आवास वित्त बाजार की वृद्धि पर संतोष जताते हुए पारेख ने एचडीएफसी के शेयरधारकों को लिखे अपने वार्षिक पत्र में कहा, ‘निर्माण क्षेत्र को को दिए जाने वाले कर्जों में अधिक जोखिम होता है इसलिए कर्ज पर ब्याज तय करते समय ऐसे जोखिम को ध्यान में रखना होता है।’ पारेख ने कहा कि देश में मकानों की भारी किल्लत बनी हुई है और साथ ही कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।