यह ख़बर 16 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

हेराफेरी के आरोपी बैंकों ने दिए जांच के आदेश

खास बातें

  • देश के तीन प्रमुख बैंकों पर धन की हेराफेरी का आरोप लगने के बाद आरोपी बैंकों ने आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक और वित्त मंत्रालय ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
नई दिल्ली:

देश के तीन प्रमुख बैंकों पर धन की हेराफेरी का आरोप लगने के बाद आरोपी बैंकों ने आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं।

एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को कहा कि धन की हेराफेरी के आरोपों की स्वतंत्र फॉरेंसिक जांच के लिए उसने डिलायटी टॉच तोमात्सु की सेवा ली है।

इस मामले में आईसीआईसीआई बैंक ने 18 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, जबकि निजी क्षेत्र के तीसरे बैंक एक्सिस बैंक ने कहा कि आंतरिक जांच के आदेश दिए गए हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक और वित्त मंत्रालय ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

एचडीएफसी बैंक ने कहा कि अपने आचार संहिता और अधिकारियों के नैतिक मानकों के उल्लंघनों का पता लगाने के लिए उसने अमरचंद एंड मंगलदास तथा सुरेश ए श्रॉफ एंड कंपनी की भी सेवा ली है।

संस्थान ने एक बयान में कहा, "बैंक अनुपालन, कारपोरेट गवर्नेंस और नैतिकता के सर्वोच्च मानकों के लिए प्रतिबद्ध है और नियमों तथा कानूनों के कार्यान्वयन के लिए इसके पास अपनी प्रणाली है।"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उल्लेखनीय है कि खोजी पत्रकारिता करने वाली वेबसाइट कोबरा पोस्ट ने गुरुवार को सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा था कि देश के तीन बैंक धन की हेराफेरी में लिप्त हैं।