यह ख़बर 14 दिसंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

सरकार ने आयातित सोने के लिए शुल्क मूल्य घटाया, चांदी पर बढ़ाया

फाइल फोटो

नई दिल्ली:

सरकार ने आयातित सोने पर शुल्क मूल्य घटाकर 398 डॉलर प्रति दस ग्राम कर दिया। वहीं, चांदी पर इसे मामूली बढ़ोतरी के साथ 643 डॉलर प्रति किलोग्राम कर दिया गया।

आयात शुल्क मूल्य वह आधार मूल्य होता है, जिसके जरिये सीमा शुल्क तय होता है, जिसे उत्पाद का मूल्य कम करके नहीं दिखाया जा सके। अभी तक सोने पर शुल्क मूल्य 405 डॉलर प्रति दस ग्राम व चांदी पर 642 डॉलर प्रति किलोग्राम था। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस बारे में अधिसूचना केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) ने जारी की है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बहुमूल्य धातुओं के अलावा आयातित ब्रास स्क्रैप पर शुल्क मूल्य 3,906 डॉलर प्रति टन से बढ़ाकर 3,930 डॉलर प्रति टन किया गया है। वहीं पोस्ता का शुल्क मूल्य 2,781 डॉलर प्रति टन से बढ़ाकर 3,154 डॉलर प्रति टन किया गया है।