यह ख़बर 23 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

2012 की चौथी तिमाही में गूगल को अनुमान से अधिक लाभ हुआ

खास बातें

  • सर्च इंजन के लिए विख्यात कम्पनी, गूगल ने मंगलवार को 2012 की चौथी तिमाही में हुए लाभ की घोषणा की, जो औद्योगिक विश्लेषकों के अनुमान से बेहतर है।
सैन फ्रांसिस्को:

सर्च इंजन के लिए विख्यात कम्पनी, गूगल ने मंगलवार को 2012 की चौथी तिमाही में हुए लाभ की घोषणा की, जो औद्योगिक विश्लेषकों के अनुमान से बेहतर है। कुल आय के मामले में हालांकि कंपनी अनुमान से पीछे रह गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कंपनी को प्रति शेयर 10.65 डॉलर का लाभ हुआ, जो पिछले साल की समान तिमाही में 9.5 डॉलर था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आलोच्य अवधि में गूगल की कुल आय 11.34 अरब डॉलर रही, जिसमें विज्ञापन साझेदार को किया गया भुगतान शामिल नहीं है। पिछले साल की समान अवधि का यह आंकड़ा 8.13 अरब डॉलर था।