यह ख़बर 13 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सोना 32,590 रुपये की ऊंचाई पर

खास बातें

  • शादी विवाह वालों की मांग बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के भाव 32,590 रुपये प्रति दस ग्राम की नई ऊंचाई को छू गए। वहीं, मौजूदा उच्चस्तर पर मांग कमजोर पड़ने से चांदी के भाव 300 रुपये टूट कर 61,200 रुपये किलो बोले गए।
नई दिल्ली:

शादी विवाह वालों की मांग बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के भाव 32,590 रुपये प्रति दस ग्राम की नई ऊंचाई को छू गए। वहीं, मौजूदा उच्चस्तर पर मांग कमजोर पड़ने से चांदी के भाव 300 रुपये टूट कर 61,200 रुपये किलो बोले गए।

बाजार सूत्रों के अनुसार आगामी शादी विवाह व त्योहारी सीजन के मद्देनजर चौतरफा लिवाली के चलते सोना अब तक के सर्वकालिक ऊंचाई तक जा पहुंचा।

सोना 99.9 शुद्ध और 99.5 शुद्ध के भाव 110 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 32,590 रुपये और 32,390 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 25,500 रुपये प्रति आठ ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

चांदी तैयार के भाव 300 रुपये की गिरावट के साथ 61,200 रुपये और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 660 रुपये लुढ़ककर 63,385 रुपये किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव 1000 रुपये टूट कर 77000:78000 रुपये प्रति सैकडा बंद हुए।