यह ख़बर 27 नवंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सोना 32,975 रुपये प्रति दस ग्राम की नई ऊंचाई पर

खास बातें

  • वैश्विक संकेतों के बीच मौसमी मांग के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव 25 रुपये की तेजी के साथ 32,975 रुपये प्रति दस ग्राम की नई ऊंचाई को छू गए।
नई दिल्ली:

वैश्विक संकेतों के बीच मौसमी मांग के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव 25 रुपये की तेजी के साथ 32,975 रुपये प्रति दस ग्राम की नई ऊंचाई को छू गए।

घरेलू बाजार में सोना 99.9 शुद्ध और 99.5 शुद्ध के भाव 25 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 32,975 रुपये 32,775 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव 50 रुपये चढ़कर 25,700 रुपये प्रति आठ ग्राम बंद हुए।

बाजार सूत्रों केग अनुसार शादी विवाह सीजन के मद्देनजर सोने में तेजी जारी है और इस के भाव नई ऊंचाई को छू गए।

इसके अलावा विदेशों में तेजी का असर भी बाजार धारणा पर पड़ा। सिंगापुर में सोने के भाव 0.2 प्रतिशत बढ़कर 1751.80 डॉलर प्रति औंस हो गए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वहीं, लिवाली समर्थन के अभाव में चांदी के भाव 200 रुपये टूट कर 63,000 रुपये किलो बंद हुए। जबकि सटोरिया लिवाली के चलते चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 230 रुपये की तेजी के साथ 64,090 रुपये किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 81000 : 82000 रुपये प्रति सैकड़ा अपरिवर्तित बंद हुए।