यह ख़बर 09 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

बिकवाली दबाव के चलते सोने में गिरावट जारी, चांदी मजबूत

खास बातें

  • स्टॉकिस्टों की बिकवाली के बीच मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 30 रुपये और टूट कर दो सप्ताह के निचले स्त्तर 29,820 रुपये प्रति दस ग्राम बोले गए।
नई दिल्ली:

स्टॉकिस्टों की बिकवाली के बीच मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 30 रुपये और टूट कर दो सप्ताह के निचले स्त्तर 29,820 रुपये प्रति दस ग्राम बोले गए।

वहीं, औद्योगिक इकाइयों की लिवाली समर्थन में चांदी के भाव 90 रुपये सुधर कर 55,050 रुपये किलो हो गए।

बाजार सूत्रों के अनुसार स्टाकिस्टों की बिकवाली के बीच मांग कमजोर पड़ने से सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। जबकि औद्योगिक इकाइयों की लिवाली बढ़ने से चांदी में तेजी का रुख रहा।

सोना 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव 30 रुपये की हानि के साथ क्रमश: 29,820 रुपये और 29,620 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 25,250 रुपये प्रति आठ ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

चांदी तैयार के भाव 90 रुपये चढ़कर 55,050 रुपये और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 270 रुपये की तेजी के साथ 54,835 रुपये किलो बंद हुए। सीमित कारोबार के दौरान चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 80,000 : 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा अपरिवर्तित बंद हुए।