यह ख़बर 05 अगस्त, 2013 को प्रकाशित हुई थी

वैश्विक रुख से सोने में तेजी, 28,150 रु. प्रति दस ग्राम पर पहुंचा

खास बातें

  • वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच सटोरियों द्वारा सौदे बढ़ाने से आज वायदा बाजार में सोने का भाव 0.37 प्रतिशत चढ़कर 28,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
नई दिल्ली:

वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच सटोरियों द्वारा सौदे बढ़ाने से आज वायदा बाजार में सोने का भाव 0.37 प्रतिशत चढ़कर 28,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्तूबर डिलीवरी के लिए सोने का भाव 103 रुपये या 0.37 प्रतिशत चढ़कर 28,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया और इसमें 1,314 लॉट में कारोबार हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इसी तरह, अगस्त डिलीवरी के लिए सोने का भाव 58 रुपये या 0.20 प्रतिशत मजबूत होकर 28,535 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया और इसमें 56 लाट में कारोबार हुआ।