जियोनी हरियाणा में करेगी 500 करोड़ रुपये का निवेश

जियोनी हरियाणा में करेगी 500 करोड़ रुपये का निवेश

चंडीगढ़:

जियोनी मोबाइल फोन का विनिर्माण अब हरियाणा में होगा. कंपनी ने राज्य में 500 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश से अपना फोन विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए हरियाणा सरकार के साथ सहमति पत्र पर दस्तखत किए. कंपनी बाद में निवेश बढ़ाकर 1,500 करोड़ रुपये करेगी.

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य के उद्योग मंत्री विपुल गोयल की उपस्थिति में जियोनी मोबाइल्स के चेयरमैन लियू लीरोंग तथा हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए.

गोयल ने कहा कि मोबाइल विनिर्माण केंद्र फरीदाबाद में 40-50 एकड़ क्षेत्र में लगाया जाएगा और अगले तीन साल में 28,000 लोगों को रोजगार मिलेगा. जियोनी की प्रति महीने छह लाख मोबाइल फोन बनाने की योजना है.

 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com