अदानी ग्रुप अगले दशक में 8,16,065 करोड़ रुपये से अधिक का करेगा निवेश: गौतम अदानी

अमेज़ॉन के बॉस जेफ़ बेज़ोस और लुई वित्तॉन के बरनार्ड आरनॉल्ट परिवार को पीछे छोड़कर गौतम अदानी हाल ही में दुनिया के दूसरे सबसे रईस शख्स बन गए हैं.

अदानी ग्रुप अगले दशक में 8,16,065 करोड़ रुपये से अधिक का करेगा निवेश: गौतम अदानी

गौतम अदानी दुनिया के दूसरे सबसे रईस शख्स हैं.

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति और भारतीय उद्योगपति गौतम अदानी ने सिंगापुर में फोर्ब्स ग्लोबल सीईओ सम्मेलन में कहा कि उनका अदानी समूह अगले दशक में 100 अरब डॉलर यानी 8,16,065 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगा. रॉयटर्स के मुताबकि, उन्होंने इस सप्ताह कहा, एक समूह के रूप में, हम अगले दशक में 100 अरब डॉलर से अधिक पूंजी निवेश करेंगे. हमने इस निवेश का 70% Energy Transition Space के लिए निर्धारित किया है. हम पहले से ही दुनिया के सबसे बड़े सौर खिलाड़ी हैं, और हम और अधिक करने का इरादा रखते हैं."

बता दें कि अमेज़ॉन के बॉस जेफ़ बेज़ोस और लुई वित्तॉन के बरनार्ड आरनॉल्ट परिवार को पीछे छोड़कर गौतम अदानी अब दुनिया के दूसरे सबसे रईस शख्स बन गए हैं. फोर्ब्स की रीयल-टाइम अरबपति लिस्ट में गौतम अदानी की नेटवर्थ 154.7 अरब अमेरिकी डॉलर है. लिस्ट में एलन मस्क अब भी 273.5 अरब अमेरिकी डॉलर की नेटवर्थ के साथ अव्वल हैं.

ये भी पढ़ें-  पूर्व BJP नेता के पुत्र के उत्तराखंड स्थित रिसॉर्ट में ड्रग्स, प्रॉस्टीट्यूशन आम बात थी : पूर्व कर्मचारियों का आरोप

पिछले माह भी, गौतम अदानी ने लुई वित्तॉन के बरनार्ड आरनॉल्ट परिवार को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर कब्ज़ा किया था, लेकिन उस वक्त वह जेफ़ बेज़ोस और एलन मस्क से पीछे थे.

अब आरनॉल्ट अब समूचे परिवार की 153.5 अरब अमेरिकी डॉलर की नेटवर्थ के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. दूसरी ओर, जेफ़ बेज़ोस अब इस सूची में 149.7 अरब अमेरिकी डॉलर की नेटवर्थ के साथ चौथे नंबर हैं, जिनकी नेटवर्थ में शुक्रवार को 2.3 अरब अमेरिकी डॉलर की गिरावट आई.

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के प्रमुख मुकेश अंबानी इस सूची में 92 अरब अमेरिकी डॉलर की नेटवर्थ के साथ आठवें स्थान पर मौजूद हैं. गौतम अदानी, जो अपने व्यवसाय में परिवार की पहली ही पीढ़ी हैं, अदानी ग्रुप के प्रमुख हैं, जिसके तहत सात पब्लिक लिस्टेड कंपनियां हैं, जो बुनियादी ढांचा, खनन, ऊर्जा तथा अन्य क्षेत्रों में काम करती हैं.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

VIDEO: पीएम मोदी शिंजो आबे के अंतिम संस्कार के लिए जापान पहुंचे, जापनी पीएम से की मुलाकात