यह ख़बर 26 नवंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

गेल की दिल्ली-मुंबई राजमार्ग पर सीएनजी पंप लगाने की योजना

नई दिल्ली:

सार्वजनिक क्षेत्र की प्राकृतिक गैस का कारोबार करने वाली कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड की दिल्ली-मुंबई के बीच सीएनजी हरित गलियारा स्थापित करने की योजना है ताकि वाहनों को यह गैस उपलब्ध कराई जा सके।

कंपनी के चेयरमैन बीसी त्रिपाठी ने बताया कि गेल अपनी अनुषंगी कंपनियों के जरिये नई दिल्ली व मुंबई के बीच राजमार्ग पर 12-18 महीने में सीएनजी पंप लगाना चाहती है। इसका विस्तार बाद में बेंगलुरु तक भी किया जाएगा ताकि इन मार्गों पर वाहनों को सीएनजी भरवाने में दिक्कत नहीं हो।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उल्लेखनीय है कि फिलहाल सीएनजी का वितरण मुख्यत: दिल्ली, आगरा, इंदौर व मुंबई की शहरी सीमा तक सीमित है।