खास बातें
- स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर ने विश्वकप में भारत के सेमीफाइनल व फाइनल में विजेता होने पर 2 व 4 अप्रैल को मुफ्त ड्राफ्ट बनाने की घोषणा की है।
Jaipur: स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर ने विश्व कप क्रिकेट में भारत के सेमीफाइनल और फाइनल मैच में विजेता होने पर 2 अप्रैल और 4 अप्रैल को बैंक की शाखाओं में ड्राफ्ट नि:शुल्क बनाने की घोषणा की है। एसबीबीजे के प्रबंध निदेशक शिवकुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैंच में भारत के विजेता रहने पर आगामी 2 अप्रैल को तथा विश्वकप जीतने पर 4 अप्रैल को बैंक की सभी शाखाओं में बनने वाले ड्राफ्ट पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।