खास बातें
- सरकार ने कहा कि ऐसी एयरलाइंस से कहा गया है कि इन्हें धीरे-धीरे हटा कर उनकी जगह भारतीय पायलटों की भर्ती करें।
नई दिल्ली: सरकार ने बुधवार को बताया कि देश की विभिन्न विमानन कंपनियों में इस समय 526 विदेशी पायलट नियुक्त हैं और ऐसी एयरलाइंस से कहा गया है कि इन्हें धीरे-धीरे हटा कर उनकी जगह भारतीय पायलटों की भर्ती करें। नागर विमानन मंत्री वायलार रवि ने लोकसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नागर विमानन मंत्रालय ने विदेशी विमान कर्मीदल अस्थायी प्राधिकार :एफएटीए: नीति का नवीकरण किया है और नागर विमानन महानिदेशालय को 31 दिसंबर 2013 तक मामला दर मामला के आधार पर एफएटीए प्रदान किए जाने पर विचार करने का निर्देश दिया है। राजय्या सिरिसिल्ला, धर्मेन्द्र यादव और आनंदराप अडसुल के प्रश्न के लिखित उत्तर में उन्होंने कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय की ओर से एयरलाइनों को दिशानिर्देश दिये गए हैं कि वे विदेशी पायलटों को धीरे धीरे हटाये और इस प्रकार भारतीय पायलटों के लिए रोजगार सृजन करने के उद्देश्य से भारतीय सह पायलटों को पायलट के पद पर पदोन्नति करने के लिए प्रभावी प्रशिक्षण कार्यक्रम अपनाएं।