यह ख़बर 27 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

एफआईआई ने सेंसेक्स की 29 कंपनियों में निवेश बढ़ाया

खास बातें

  • विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने दिसंबर, 2012 की तीसरी तिमाही के दौरान जमकर निवेश किया और एचडीएफसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति सुजुकी समेत सेंसेक्स की 29 कंपनियों में अपना निवेश बढ़ाया।
नई दिल्ली:

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने दिसंबर, 2012 की तीसरी तिमाही के दौरान जमकर निवेश किया और एचडीएफसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति सुजुकी समेत सेंसेक्स की 29 कंपनियों में अपना निवेश बढ़ाया।

भारतीय शेयर बाजारों के प्रमुख निवेश एफआईआई ने अक्टूबर से दिसंबर की तिमाही के दौरान सेंसेक्स की 29 कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाई। विदेशी निवेशकों ने हालांकि जुलाई से सितंबर तिमाही के मुकाबले दिसंबर तिमाही में हीरो मोटोकार्प में अपनी हिस्सेदारी घटाई।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि आर्थिक वृद्धि बढ़ाने और निवेशकों प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा हाल में की गई उदारीकरण की पहल से विदेशी निवेशकों को भरोसा बढ़ा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आशिका स्टॉक ब्रोकर्स के अनुसंधान प्रमुख पारस बोथरा ने कहा, सरकार द्वारा पिछले साल शुरू की गई सुधार प्रक्रिया से शेयर बाजार को काफी मजबूती मिली है। विदेशी संस्थागत निवेशक भारत में निवेश कर रहे हैं और उनका मानना है कि अर्थव्यवस्था पटरी पर आ रही है।