यह ख़बर 22 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

भारतीय कंपनियों का विदेश में निवेश 59% बढ़ा

खास बातें

  • भारतीय कंपनियों द्वारा विदेशों में प्रत्यक्ष पूंजी निवेश मई में लगभग 59 प्रतिशत बढ़कर 3.7 अरब डॉलर रहा।
New Delhi:

भारतीय कंपनियों द्वारा विदेशों में प्रत्यक्ष पूंजी निवेश (एफडीआई) मई में लगभग 59 प्रतिशत बढ़कर 3.7 अरब डॉलर रहा। इस दौरान बड़ी निवेश करने वाली बड़ी कंपनियों में गैमन, टाटा स्टील और रेलीगेयर शामिल हैं। मई, 2010 में इस तरह का निवेश 1.39 अरब डॉलर रहा था। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार भारतीय कंपनियों द्वारा विदेश में किया गया निवेश अप्रैल-मई 2011 में 5.09 अरब डॉलर रहा जो गत वर्ष समान अवधि में 5.98 अरब डॉलर था। केंद्रीय बैंक का कहना है कि बीते कुछ वष्रों में भारतीय विदेशी निवेश नीति को बदलती जरूरतों के हिसाब से काफी उदार और सरलीकृत किया गया है। कंपनियों तथा पंजीकृत भागीदारी फर्मों को अपने निवल सम्पत्ति के 400 प्रतिशत के बराबर तक विदेश में वैध कारोबार में निवेश करने की पूरी छूट है। इसके लिए उन्हें पहले मंजूरी नहीं मांगनी पड़ती। आंकड़ों के अनुसार 2010-11 में विदेशों में भारतीय कंपनियों की ओर से किया गया प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 43.92 अरब डॉलर रहा जो पूर्व वित्त वर्ष में 17.98 अरब डॉलर था।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com