यह ख़बर 27 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजार : अगले सप्ताह मौद्रिक नीति व कंपनियों के परिणामों पर रहेगी नजर

खास बातें

  • शेयर बाजारों में अगले सप्ताह उतार-चढ़ाव बने रहने के आसार हैं। निवेशकों की नजर अगले सप्ताह विभिन्न कम्पनियों द्वारा तीसरी तिमाही के जारी किए जाने वाले परिणामों और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 29 जनवरी को घोषित किए जाने वाले मौद्रिक समीक्षा नीति पर रहेगी।
मुम्बई:

शेयर बाजारों में अगले सप्ताह उतार-चढ़ाव बने रहने के आसार हैं। निवेशकों की नजर अगले सप्ताह विभिन्न कम्पनियों द्वारा तीसरी तिमाही के जारी किए जाने वाले परिणामों और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 29 जनवरी को घोषित किए जाने वाले मौद्रिक समीक्षा नीति पर रहेगी।

अगले सप्ताह सोमवार 28 जनवरी को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के तीसरी तिमाही के परिणाम आएंगे। गुरुवार 31 जनवरी को आईसीआईसीआई बैक, पंजाब नेशनल बैंक और भारत हैवी इलैक्ट्रिकल्स एवं भारती एयरटेल शुक्रवार एक जनवरी को अपने परिणाम घोषित करेंगे।

इसके अलावा निवेशकों की निगाहें वाहन और सीमेंट के शेयरों पर भी रहेगी जब शुक्रवार एक फरवरी को इन दोनों क्षेत्र की कम्पनियां अपने बिक्री के मासिक आंकड़े जारी करेंगी।

भारतीय रिजर्व बैंक 29 जनवरी को मौद्रिक समीक्षा की घोषणा करेगा। ऐसी सम्भावना है कि रिजर्व बैंक वित्त वर्ष 2012-13 की तीसरी तिमाही में जारी मौद्रिक समीक्षा में रेपो रेट में 25 आधार अंक की कटौती करेगा। अर्थशास्त्री हालांकि, इसमें 50 से 100 आधार अंक की कटौती किए जाने की उम्मीद कर रहे हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

निवेशकों की निगाहें वैश्विक आर्थिक हलचलों पर भी रहेगी जब अमेरिका में ब्याज दरों पर समीक्षा के लिए 29-30 जनवरी के बीच फेडरल ओपन मार्केट कमिटी (एफओएमसी) की दो दिवसीय बैठक आयोजित की जाएगी।