यह ख़बर 12 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

तीन साल में 450 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य

खास बातें

  • देश का व्यापार घाटा और न बढ़े यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार अगले तीन साल में निर्यात बढ़ाकर दोगुना 450 अरब डॉलर पहुंचाने की संभावना तलाश रही है।
हैदराबाद:

देश का व्यापार घाटा और न बढ़े यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार अगले तीन साल में निर्यात बढ़ाकर दोगुना 450 अरब डॉलर पहुंचाने की संभावना तलाश रही है। विदेश व्यापार महानिदेशक अनूप के पुजारी ने बताया, इस साल 31 मार्च तक सरकार को 200 अरब डॉलर का निर्यात होने की उम्मीद है। हालांकि, फरवरी में ही यह आंकड़ा पार कर चुका है, इसलिए मार्च के अंत तक यह करीब 225 अरब डॉलर रहेगा। उन्होंने कहा कि इस साल का व्यापार घाटा करीब 120 अरब डालर रहने की संभावना है। पुजारी ने कहा, चालू वित्त वर्ष के लिए निर्यात लक्ष्य फरवरी में ही हासिल किया जा चुका है। हमारा निर्यात 225 अरब डॉलर रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस साल देश का व्यापार घाटा करीब 120 अरब डॉलर रहने का अनुमान है जो हमारी जीडीपी का ढाई प्रतिशत से कम है और अगले तीन साल में हम इसे जीडीपी का एक प्रतिशत लाना चाहेंगे।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com