यह ख़बर 26 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली में बिजली के दामों में 24 फीसदी वृद्धि का ऐलान

खास बातें

  • दिल्ली में बिजली ने एक बार फिर मंहगाई का झटका दिया है। पहले 200 यूनिट तक 3.70 रुपये प्रति यूनिट की दर कर दी गई है। अभी तक ह दर तीन रुपये थी। यह बढ़ी दरें एक जुलाई से लागू होंगी।
नई दिल्ली:

दिल्ली वालों की जेब पर एक और मार पड़ी है। दिल्ली में बिजली की दरें बढ़ा दी गई हैं। पहले 200 यूनिट तक अब तीन रुपये की बजाय तीन रुपये 70 पैसे प्रति यूनिट देना होगा। जबकि 200 से 400 यूनिट की तक की दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वो पहले की तरह ही चार रुपये 80 पैसे प्रति यूनिट है। लेकिन 400 यूनिट से ज़्यादा खपत करने वालों को 5 रुपये 70 पैसे की बजाय अब 6 रुपये 40 पैसे प्रति यूनिट देना होगा।
कुल मिलाकर इस बार यह 24 फीसदी की वृद्धि की गई है। यह बढ़ी दरें एक जुलाई से लागू होंगी। इसी के साथ मीटर के चार्ज भी 30 के स्थान पर 40 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं।

बता दें कि डीईआरसी से बिजली कंपनियों ने 20 से 25 फीसदी बिजली के रेट बढ़ाने की मांग थी और इसके पीछे कंपनियों ने यह तर्क दिया था कि दामोदर वैली समेत एनटीपीसी से बिजली खरीदना उनको मंहगा पड़ रहा है जबकि बिजली के रेट उसके हिसाब से दिल्ली में नहीं बढ़ाए गए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बिजली के दाम बढ़ाने के संकेत दिए थे। डीईआरसी सभी कंपनियों से बात करेगी। शीला दीक्षित ने कहा था कि उन्हें घाटा हो रहा है। सभी कंपनियां ज्यादा टैरिफ की मांग कर रही हैं।