डॉलर के मुकबले रुपया (Dollar vs Rupee) शुक्रवार को आठ पैसे की गिरावट के साथ बंद हुआ था.
नई दिल्ली: Dollar vs Rupee Rate अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में 16 दिसंबर को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर (US Dollar) के मुकाबले भारतीय रुपया (Indian Rupee) नौ पैसे की तेजी के साथ 81.29 रुपये पर पहुंच गया. डॉलर में कमजोरी और घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के बीच रुपये के मूल्य (Rupee Rate Today) में मामूली बढ़त देखी जा रही है. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने से निवेशकों की भावना प्रभावित हुई, जिसने रुपये की बढ़त सीमित रही है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर की तुलना में रुपया (Dollar vs Rupee Today) 81.29 पर खुला, जो अपने पिछले बंद भाव से नौ पैसे की वृद्धि दर्शता है.
आपको बता दें कि शुक्रवार को डॉलर के मुकबले रुपया (Dollar vs Rupee) आठ पैसे की गिरावट के साथ 81.38 के भाव पर बंद हुआ था.
इस बीच दुनिया की छह प्रमुख करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की कमजोरी या मजबूती की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स (Dollar Index) 0.32 फीसदी गिरकर 101.87 पर आ गया. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूडफ्यूचर्स 0.53 प्रतिशत गिरकर 84.83 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.
वहीं, शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,422.39 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर बेचे हैं.