यह ख़बर 30 नवंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

डीजल आधी रात से 50 पैसे प्रति लीटर महंगा

नई दिल्ली:

सरकारी तेल विपणन कंपनी, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने घोषणा की है कि शनिवार आधी रात से डीजल की कीमत, करों को छोड़कर 50 पैसे प्रति लीटर बढ़ जाएगी।

सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी ने एक बयान में कहा, "आईओसी ने 30 नवंबर की मध्य रात्रि से डीजल की कीमतों में राज्य के करों को छोड़कर 50 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि करने का फैसला किया है।"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों के अनुसार तय होती हैं। जबकि डीजल पर सब्सिडी मिलती है और उनकी कीमतों में प्रति माह छोटी वृद्धि करने की ही अनुमति है। आईओसी ने बयान में कहा है, "मौजूदा वृद्धि के बावजूद प्रति लीटर डीजल पर 9.99 रुपये का नुकसान है।"