मुंबई: चलन से बाहर किये गये नोटों को बदलने में व्यापारियों और अन्य परिचालकों द्वारा कथित तौर पर मुनाफाखोरी करने और कर अपवंचना करने की खबरों के बाद आयकर विभाग द्वारा जांच (सर्वे) करने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में आज पांचवें दिन भी स्वर्ण एवं आभूषण प्रतिष्ठान बंद रहे.
दिल्ली के दरीबां कलां, चांदनी चौक और करोलबाग सहित कम से कम चार स्थानों पर 10 नवंबर को सर्वे अभियान चलाया गया. राष्ट्रीय राजधानी में अधिकांश सर्राफा दुकानें 11 नवंबर से बंद हैं.