यह ख़बर 25 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली सरकार ने मानी बिजली बिलों में गड़बड़ी की बात

खास बातें

  • सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक सरकार ने बिजली के बिल में गड़बड़ी मान ली है और डीईआरसी से इसे ठीक करने को कहा है।
नई दिल्ली:

दिल्ली में बिजली के बिल में कुछ गड़बड़ी हुई है और सरकार इसे सुधारने के लिए कदम उठा सकती है।

सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक सरकार ने बिजली के बिल में गड़बड़ी मान ली है और डीईआरसी से इसे ठीक करने को कहा है।

सूत्रों के मुताबिक यूनिट के स्लैब में हुई खामी को भी ठीक किया जाएगा, साथ ही लोगों से जिन लोगों से ज़्यादा पैसे लिए गए हैं वे अगले बिल में लौटाए जाएंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रविवार को ही अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बिजली कंपनियों और सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था।