यह ख़बर 25 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हुआ दिल्ली गैंग रेप का ज़िक्र

खास बातें

  • इंटरनेशन मॉनिटरी फंड यानी आईएमएफ़ की प्रमुख क्रिस्टीन ने दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में अपने भाषण के दौरान दिल्ली गैंग रेप पीड़िता के प्रति संवेदना जताई।
दावोस:

इंटरनेशन मॉनिटरी फंड यानी आईएमएफ़ की प्रमुख क्रिस्टीन ने दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में अपने भाषण के दौरान दिल्ली गैंग रेप पीड़िता के प्रति संवेदना जताई और कहा कि गैंगरेप पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए।

इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी लड़की मलाला यूसुफज़ई का जिक्र भी किया जिसे लड़कियों की पढ़ाई के लिए आवाज़ उठाने पर तालिबानी हमलावर ने गोली मारी थी। उन्होंने कहा कि सिर्फ इकोनॉमी बेहतर होने से खुशहाली नहीं आएगी इसके लिए महिलाओं को बराबरी का दर्जा भी दिया जाए। उन्होंने कहा कि जेंडर इक्वालिटी पर ध्यान देने की जरूरत है। जब महिलाएं तरक्की करती है तो उनका देश भी तरक्की करता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com