यह ख़बर 14 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

जनवरी में क्रेडिट कार्ड से हुए 6,934.65 करोड़ के लेनदेन

खास बातें

  • देश में जनवरी माह में क्रेडिट कार्डों के जरिये 6,934.65 करोड़ रुपये मूल्य के सौदे हुए, जो पिछले साल जनवरी की तुलना में 27.82 प्रतिशत की वृद्धि दिखाते हैं।
मुंबई:

देश में जनवरी माह में क्रेडिट कार्डों के जरिये 6,934.65 करोड़ रुपये मूल्य के सौदे हुए, जो पिछले साल जनवरी की तुलना में 27.82 प्रतिशत की वृद्धि दिखाते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2010 में क्रेडिट कार्डों के जरिये 5,425.51 करोड़ रुपये के लेनदेन हुए। हालांकि इस अवधि में क्रेडिट कार्डों की संख्या लगभग दस प्रतिशत घटी और 31 जनवरी 2011 को देश में 1.81 करोड़ रुपये क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल किए जा रहे थे जबकि जनवरी 2010 में यह संख्या 2.02 करोड़ थी। वित्त वर्ष की अप्रैल-जनवरी की अवधि में क्रेडिट कार्डों के जरिये कुल मिलाकर 62,335.44 करोड़ रुपये मूल्य के सौदे हुए जो 21.78 प्रतिशत वृद्धि दिखते है। अप्रैल-जनवरी 2010-11 में यह राशि 51,188.94 करोड़ रुपये की रही थी। इस बीच डेबिट कार्ड सौदे जनवरी माह में 49.04 प्रतिशत बढ़कर 3,712.67 करोड़ रुपये मूल्य के हो गए जबकि पिछले साल यह राशि 2,491 करोड़ रुपये रही थी। आंकड़ों के अनुसार, 31 जनवरी 2010 में 21.82 करोड़ डेबिट कार्ड उपयोग में थे और यह संख्या तुलनात्मक रूप से 25 प्रतिशत अधिक है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com