यह ख़बर 24 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती में 20% की वृद्धि

खास बातें

  • आईटी क्षेत्र में अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती में 2010 में 19 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि इस दौरान वेतन में वृद्धि 10 से 12 फीसदी की रही।
New Delhi:

देश में कर्मचारियों को अस्थायी रूप से नौकरी दिलाने वाली कंपनियों की सालाना वृद्धि 19 से 20 फीसदी है। केवल आईटी क्षेत्र में ही अस्थायी रूप से भर्ती में 19 फीसदी की वृद्धि हुई है। कर्मचारियों को नौकरी दिलाने वाली कंपनी टीमलीज ने कहा कि देश में अस्थायी कर्मचारियों की आपूर्ति करने वाला क्षेत्र धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है। कंपनी के अनुसार, देश में संगठित अस्थायी कर्मचारी उद्योग की वृद्धि सालाना आधार पर 18 से 20 फीसदी रही है। एक अनुमान के मुताबिक 9 करोड़ अस्थायी कर्मचारी हैं। इसमें से 5,00,000 संगठित क्षेत्र में कार्यरत हैं। टीमलीज के सर्वे के अनुसार अस्थायी कर्मचारियों के वेतन में पिछले साल औसतन 7.3 फीसदी की वृद्धि हुई है जो इससे पूर्व 2009 में 5.2 फीसदी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, आईटी क्षेत्र में अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती में 2010 में 19 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि वेतन वृद्धि 10 से 12 फीसदी रही। आईटी उद्योग अस्थायी कर्मचारियों को औसतन 13,200 रुपये वेतन दे रहा है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com