खास बातें
- हिमाचल प्रदेश के सोलन ज़िले में जेपी ग्रुप के सीमेंट और थर्मल पावर प्लांट के खिलाफ गांव वालों ने आवाज़ उठाई और कंपनी को बेनकाब कर दिया। 3000 की आबादी वाली बघेरी पंचायत ने एक NGO की मदद से 15 हजार करोड़ रुपये की कंपनी को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन ज़िले में जेपी ग्रुप के सीमेंट और थर्मल पावर प्लांट के खिलाफ गांव वालों ने आवाज़ उठाई और कंपनी को बेनकाब कर दिया। 3000 की आबादी वाली बघेरी पंचायत ने एक NGO की मदद से 15 हजार करोड़ रुपये की कंपनी को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
परेशानी इस फैक्टरी से निकलने वाली राख से थी। सीमेंट प्लांट से निकलने वाली गर्द से बचने का और कोई रास्ता भी नहीं है। हालांकि 5 साल की लंबी लड़ाई के बाद हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने बघेरी गांव की ज़मीन पर बने जेपी ग्रुप के थर्मल प्लांट को रद्द कर दिया और सीमेंट प्लांट पर निगरानी रखने के आदेश दिए।