यह ख़बर 11 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सीबीपीएल का विलय होगा यूनाइटेड ब्रेवरीज में

खास बातें

  • यूएसएल की पूर्ण अनुषंगी सीबीपीएल को यूबीएल में मिलाने के प्रस्ताव को सीबीपीएल की बैठक में मंजूरी दे दी गई है।
New Delhi:

शराब बनाने वाली कंपनी यूनाइटेड स्प्रिट्सि लिमिटेड :यूएसएल: की पूर्ण अनुषंगी चेन्नई ब्रेवरीज प्राइवेट लिमिटेड :सीबीपीएल: को यूनाइटेड ब्रेवरीज :यूबीएल: में मिलाने के प्रस्ताव को सीबीपीएल की बैठक में मंजूरी दे दी गई है। यूएसएल ने बंबई शेयर बाजार को शुक्रवार को सूचित किया है, सीबीपीएल की आज हुई बैठक में सीबीपीएल के यूबीएल में विलय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस विलय के तहत सीबीपीएल के शेयरधारकों को दस रुपये अंकित मूल्य के 30 शेयरों के बदले यूबीएल के 17 शेयर मिलेंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com