खास बातें
- शेयर एक्सचेंज बीएसई ने कार्बन सूचकांक बीएसई कार्बोनेक्स शुरू किया है। बीएसई ने यह पहल ब्रिटेन सरकार के साथ मिलकर कर की है।
मुंबई: शेयर एक्सचेंज बीएसई ने कार्बन सूचकांक बीएसई कार्बोनेक्स शुरू किया है। बीएसई ने यह पहल ब्रिटेन सरकार के साथ मिलकर कर की है।
यह देश का अपनी तरह का पहला सूचकांक है जो ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन घटाने की कंपनियों की प्रतिद्धता का प्रदर्शन आंकेगा।
इस सूचकांक की आधार तिथि 30 सितंबर 2010 है। शुक्रवार को यह 953.83 पर खुलकर 959.50 पर बंद हुआ।