यह ख़बर 09 अगस्त, 2013 को प्रकाशित हुई थी

कैग ने 20 करोड़ रुपये के नुकसान के लिए एयर इंडिया को लताड़ा

खास बातें

  • कैग ने कहा है कि एयर इंडिया ने शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की, जिस कारण तीन विदेशी एयरलाइंस ने ग्राउंड हैंडलिंग सेवाएं समाप्त कर दीं, जिससे एयरलाइन को 20 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।
नई दिल्ली:

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने एयर इंडिया को हुए 20 करोड़ रुपये के नुकसान के लिए एयरलाइन की खिंचाई की है।

कैग ने कहा है कि एयर इंडिया ने शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की, जिस कारण तीन विदेशी एयरलाइंस ने ग्राउंड हैंडलिंग सेवाएं समाप्त कर दीं, जिससे एयरलाइन को 20 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।

मलेशियन, इथियोपियन तथा सऊदी अरब की एयरलाइंस के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट हैंडलिंग सेवाओं में खामी की रिपोर्ट के साल भर के आंकड़ों के विश्लेषण के बाद कैग ने पाया कि वे लगातार खराब सेवाओं के लिए शिकायत कर रही थीं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मलेशियन एयरलाइंस ने यह अनुबंध निर्धारित समय से सात महीने पहले समाप्त कर दिया। इथियोपियन विमानन कंपनी ने इसे फरवरी, 2010 में समाप्त किया, जबकि सऊदी अरब की एयरलाइन ने मार्च, 2012 में यह करार समाप्त कर दिया।