खास बातें
- कैग ने कहा कि वह अपनी रिपोर्ट पर अब भी कायम है। कैग ने संसद को सौंपी अपनी रिपोर्ट में इस घोटाले को 1.76 लाख करोड़ का बताया था।
New Delhi: केंद्र और राज्य सरकारों और सावर्जनिक कंपनियों के आय−व्यय का ब्यौरा रखने वाली संस्था कैग ने अपनी 2G घोटाले पर रिपोर्ट को सही बताया है। कैग ने कहा कि वह अपनी रिपोर्ट पर अब भी कायम है। कैग ने पिछले साल संसद को सौंपी अपनी रिपोर्ट में इस घोटाले को 1.76 लाख करोड़ का बताया था। कैग के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि कैग अपनी रिपोर्ट पर सौ फीसदी कायम है। पिछले ही हफ्ते टेलीकॉम मंत्री कपिल सिब्बल ने 2जी घोटाले के कैग के अनुमान को खारिज कर दिया था। सिब्बल ने कहा था कि ये अनुमान पूरी तरह ग़लत है। उन्होंने तो ये तक कह दिया था कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में सरकार को कोई नुकसान नहीं हुआ। कैग के मीडिया सलाहकार बीएस चौहान ने कहा है कि जब कोई मामला पीएसी के सामने है और कमेटी इस बारे में बैठक कर रही है तब कोई भी व्यक्ति भले ही सांसद क्यों न हो, इस बारे में कोई भी बयान जारी नहीं कर सकता है।