यह ख़बर 11 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

'विनिमय दरों में हेराफेरी से व्यापार युद्ध की आशंका'

खास बातें

  • ब्राजील ने अमेरिका व चीन द्वारा अपनी मुद्राओं की विनिमय दरों के मामले में चालबाजी के कारण दुनिया में व्यापार युद्ध शुरू होने के प्रति आगाह किया है।
लंदन:

ब्राजील ने अमेरिका तथा चीन जैसे देशों द्वारा अपनी मुद्राओं की विनिमय दरों के मामले में चालबाजी के कारण दुनिया में व्यापार युद्ध शुरू होने के प्रति आगाह किया और कहा कि वह इस मुद्दे को विश्व व्यापार संगठन तथा अन्य वैश्विक मंचों पर उठाएगा। आरोप है कि चीन और अमेरिका जैसे देश निर्यात बढ़ाने के लिए अपनी मुद्राओं की दर को कृत्रिम रूप से मजबूत होने से रोके हुए हैं, ताकि विदेशियों को उनके यहां से आयात करना आकर्षक दिखे। ब्राजील के वित्त मंत्री गुइडो मोंतेगा ने अखबार 'फाइनेंसियल टाइम्स' से कहा, यह मुद्रा युद्ध है जो व्यापार युद्ध में बदलता जा रहा है। मोंतेगा ने कहा कि ब्राजील अपनी मुद्रा में और मजबूती को रोकने के लिए कदमों की योजना बना रहा हैं। उन्होंने कहा कि मुद्रा में गड़बड़ी के मुद्दे को विश्व व्यापार संगठन तथा अन्य वैश्विक मंचों पर उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मोर्चे पर सबसे अधिक गड़बड़ी करने वालों में अमेरिका तथा चीन है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com