यह ख़बर 02 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

2-जी घोटाले की जांच में नाम आने से बिफरी बीजेपी

खास बातें

  • बीजेपी ने सीबीआई के जांच के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसे हैरानी है कि अभी तक मारन और चिदंबरम के खिलाफ सबूत क्यों नहीं मिले हैं?
New Delhi:

2−जी घोटाले की जांच में एनडीए सरकार का नाम आने से बीजेपी सीबीआई पर बिफर गई है। पार्टी ने सीबीआई के जांच के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसे हैरानी है कि जांच एजेंसी को अभी तक यूपीए के नेताओं दयानिधि मारन और पी चिदंबरम के खिलाफ सबूत क्यों नहीं मिले हैं। बीजेपी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि एनडीए के समय में हुए स्पेक्ट्रम बंटवारे को लेकर कोई भी जांच की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने खुद संसद में कहा था कि 2−जी मामले की जांच 1998 से होनी चाहिए। बीजेपी प्रवक्ता ने साथ में ये भी कहा कि इस मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, पूर्व दूरसंचार मंत्री दयानिधि मारन और पीएमओ के तत्कालीन अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com